फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nahi kharidenge china ka saman

नहीं खरीदेंगे चाइनीज सामान

Mon, 03 Oct 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 03 Oct 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
nahi kharidenge china ka saman
d
चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी रोकने तथा पाकिस्तान का साथ दिए जाने के विरोध में लोगों में आक्रोश है। चीन की इस दोहरी नीति के खिलाफ सोमवार को युवाओं ने जगह-जगह बैठक कर चीनी सामानों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। वहीं दूसरी ओर कई व्यापारियों ने भी अब चीनी सामान न बेचने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन



छात्रहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सरफराज खान मिंटू के नेतृत्व में टीडी कालेज के प्रांगण में छात्र की बैठक हुई। इस दौरान लगभग 120 छात्रों ने एक साथ संकल्प लिया कि अब से वे चीनी सामान का बहिष्कार करेंगे। चाहे वह इलेक्ट्रानिक्स सामान हो, या फिर कोई खाद्य सामग्री ही क्यों न हो।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए सरफराज खान ने बताया कि मौजूदा समय में आतंकवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं और ऐसी स्थिति में पहले मसूद अजहर को यूनए में आतंकवाद घोषित करने पर अड़ंगा, फिर ब्रह्मपुत्र के सहायकनदी का पानी रोककर यह साबित कर दिया है चीन भी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में चीन को मात देने के लिए अब वक्त आ गया कि हम भारतवासी एक मंच पर आए और संकल्प लें कि कोई भी व्यक्ति चीनी वस्तु का इस्तेमाल न करे। यह निर्णय देशहित में होगा तथा सेना के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। इस मौके पर अजीत मिश्र, अभय, सोनू, जुबेर, शेराजुल, सरवर नकुला आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed