{"_id":"6ac3e414d30fafcfad04d05a","slug":"nagras-daughters-shine-manisha-priti-and-drishti-selected-for-the-under-17-state-team-ballia-news-c-190-1-bal1001-174472-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नगरा की बेटियों ने मारी बाजी, मनीषा, प्रीति और दृष्टि का अंडर-17 स्टेट टीम के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नगरा की बेटियों ने मारी बाजी, मनीषा, प्रीति और दृष्टि का अंडर-17 स्टेट टीम के लिए चयन
विज्ञापन
मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित नगरा क्षेत
इंदरपुर। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मनीषा प्रजापति, प्रीति प्रजापति और दृष्टि तिवारी का चयन अंडर-17 स्टेट टीम के लिए हुआ है।
तीनों खिलाड़ी अब मुरादाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों में जनता इंटर कॉलेज की छात्रा मनीषा प्रजापति और प्रीति प्रजापति तथा अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा दृष्टि तिवारी शामिल हैं।
तीनों खिलाड़ियों ने नगरा स्थित इंडियन क्रिकेट अकादमी में कोच अब्दुल्लाह शाह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया है।
कोच अब्दुल्लाह शाह ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें राज्य स्तरीय टीम के लिए चुना है।
दृष्टि तिवारी राइट हैंड बैटर हैं और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। वहीं, मनीषा प्रजापति और प्रीति प्रजापति मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। मनीषा अपनी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग के लिए पहचान रखती हैं, जबकि प्रीति लगातार विकेट लेने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
तीनों खिलाड़ियों के चयन की खबर से नगरा क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विद्यालय परिवार और क्षेत्रीय लोगों ने खिलाड़ियों के साथ उनके कोच अब्दुल्लाह शाह को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी तीनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले और मंडल का नाम रोशन करेंगी।