फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nagar Panchayat will give 200 liters of diesel every month for CHC

Ballia News: सीएचसी के लिए हर महीने 200 लीटर डीजल देगी नगर पंचायत

Sat, 26 Jul 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will give 200 liters of diesel every month for CHC
बैरिया। बिजली की किल्लत और डीजल के अभाव में जनरेटर नहीं चलने से सीएचसी सोनबरसा में बुधवार की देर शाम वृद्ध महिला की मौत से क्षेत्रीय लोगों में दुख और गुस्सा है। अब नगर पंचायत बैरिया प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ने घोषणा की कि जब तक हर महीने 200 लीटर तेल नगर पंचायत की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के दिशा निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी का का कहना है जनरेटर में तेल न होने की वजह से किसी की मौत नहीं होनी चाहिए। बुधवार को जिस तरह से बिजली की किल्लत और जनरेटर में तेल उपलब्ध न होने से वृद्ध महिला को ऑक्सीजन नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। इसकी निंदा होना चाहिए। ऐसा फिर से न हो। इसके लिए नगर पंचायत से हर महीने 200 लीटर तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा उर्फ मनटन ने स्पष्ट किया की सोनबरसा अस्पताल में जनरेटर में तेल की कमी नहीं होगी। नगर पंचायत से एक युवक को नियुक्त किया गया है। हर सप्ताह 50 लीटर तेल सोनबरसा अस्पताल को नगर पंचायत से पहुंचाया जाएगा। इस बाबत सीएससी सोनबरसा के अधीक्षक डाॅ. राजेश सरोज ने नगर पंचायत के इस निर्णय के लिए सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत बुधवार को शिवपुर निवासिनी कृष्णमुनी देवी पत्नी सकला नंद पाठक को उनके बेटे उदित पाठक इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले गए थे। लेकिन अस्पताल में बिजली नही थी, इन्वर्टर भी नहीं चल रहा था। मोबाइल की रोशनी में इलाज हुआ।ऑक्सीजन भी नहीं दिया जा सका और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed