फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nagar Panchayat will be equipped with marriage house and open gym

Ballia News: विवाह घर और ओपन जिम से लैस होगी नगर पंचायत

Sun, 14 May 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will be equipped with marriage house and open gym
रेवती। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार चुने जाने के बाद जयश्री पांडेय की सुबह थकान मुक्त और उत्साह से भरी दिखी। चेहरे पर संतुष्टि के भाव थे। चुनाव में कई दिनों तक लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क में लगे रहने के बाद वो अब राहत महसूस कर रही थीं। सुबह से ही आवास पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। अपने चुनाव संचालक कनक पांडेय के साथ लोगों का अभिवादन करती रहीं।
विज्ञापन

जयश्री पाण्डेय ने कहा कि यह विजय काफी महत्वपूर्ण है। यहां की वाह्य परिस्थितियां हमारे प्रतिकूल रहने के बावजूद जनता ने तीसरी बार भी मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखा है। मुझ पर जो विश्वास जताया है, खरा उतरने का प्रयास करूंगी। सभी विकास के कार्य करवाए जाते रहेंगे। नगर में प्रमुखता के आधार पर एक वृद्धाश्रम, सामुदायिक विवाह घर, किशोरों तथा युवाओं में शारीरिक विकास के लिए ओपेन जिम की स्थापना के साथ पार्क, नगर के लिंक मार्गों का निर्माण, बाजार के पोखरे का सुंदरीकरण आदि कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed