फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nagar Panchayat can become Beltherode in new year

नए साल में बेल्थरारोड बन सकता है नगर पंचायत

Thu, 19 Dec 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat can become Beltherode in new year
नगरा। नए साल में जिले में एक नगर पंचायत बढ़ जाएगी। नगर पंचायत की तीन दशक पूर्व की मांग बेल्थरा रोड विधायक के प्रयास से अब पूर्ण होने के कगार पर है। नगर पंचायत की खबर सुन क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

नगरा को नगर पंचायत बनाने की मांग तीन दशक पूर्व नगर विकास मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय के समक्ष उठी थी। पूर्व मंत्री ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन नगरा नगर पंचायत नहीं बन सकी, तभी से नगरा के सामाजिक कार्यकर्ता नगर पंचायत हेतु लगे हुए थे। सर्राफा कारोबारी अमरेंद्र बाबू उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय के आदेश पर शासन ने जांच भी कराई, लेकिन पहल के अभाव में नगर पंचायत का मामला अधर में लटका हुआ था।
विज्ञापन

भाजपा के युवा कार्यकर्ता भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया पर नगर पंचायत के लिए दबाव बनाने लगे। जिसके बाद बेल्थरारोड विधायक नगर पंचायत बनाने जुट गए। अंतत: विधायक को सफलता भी मिली। नगर पंचायत बनने पर भाजपा के रामायण ठाकुर,जय प्रकाश जायसवाल, अनुज प्रताप सिंह, नरेंद्र, राजन चौरसिया, अनुराग, अशोक गुप्ता, कृष्णा गुप्ता आदि ने बाजार में मिठाईयां बांटकर हर्ष व्यक्त किय। इस बाबत भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बताया कि नगरा नगर पंचायत की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बन गई है। नए वर्ष के प्रथम सप्ताह में इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। नगरा के विकास हेतु नगरा के युवाओं के मांग थी, जिसे शासन ने मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed