फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nagar nigam ballia

यूआर कोड से पता चल जाएगा सफाईकर्मी कूड़ा उठाते हैं या नहीं

Tue, 01 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam ballia
बलिया। नगरवासियों के राहत की खबर है। शहर में स्मार्ट कूड़ा प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत हो गई। इसके तहत घर से कूड़ा उठान का सत्यापन अब क्यूआर कोड की स्कैनिंग होने लगी और नगर पालिका के सुपरवाइजर द्वारा इसकी मानिटरिंग भी की जाने लगी है। सोमवार को इस व्यवस्था की शुरुआत का ट्रायल वार्ड नंबर एक में किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ से आई टीम के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा व अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी की मौजूदगी में महानगरों की तर्ज पर व्यवस्था बनाने का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया। बता दें कि अब तक नगर के तीन वार्डों में 1500 घरों में क्यूआरकोड लगाए जा चुके हैं। जबकि शहर में 23 हजार घरों में क्यूआरकोड लगाने हैं।
विज्ञापन

ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस तकनीक के द्वारा घरों पर क्यूआर कोड लगने के बाद सफाईकर्मी कूड़ा उठाते हैं या नहीं, इसको प्रमाणित किया जाता है। बताया कि सफाईकर्मी द्वारा कूड़ा उठाने के बाद सुपरवाइजर मोबाइल से क्यूआरकोड स्कैन करते हैं। इसके बाद नगर पालिका के कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दर्ज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। कूड़ा प्रबंधन के लिए और योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे।
- दिनेश विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed