{"_id":"627aa8d89916d82c952430c7","slug":"nafed-should-provide-gram-and-edible-oil-for-distribution-ballia-news-vns6528644194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेफेड उपलब्ध कराए चना और खाद्य तेल तो हो वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेफेड उपलब्ध कराए चना और खाद्य तेल तो हो वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। जिले के विपणन गोदामों पर नेफेड द्वारा अब तक चना एवं खाद्य तेल उपलब्ध कराने के कारण अप्रैल माह के द्वितीय चरण का वितरण नहीं हो पाया है। इसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने खाद्य आयुक्त को पत्र लिखकर वितरण की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया। डीएसओ ने जनपद के समस्त कार्डधारकों को बताया है कि ई-पॉस मशीन के माध्यम से वर्तमान वितरण चक्र में अनुमन्य समस्त पांचों वस्तुओं की उपलब्धता होने पर ही वितरण किये जाने का प्राविधान है, जबकि नेफेड द्वारा अब तक चना और खाद्य तेल उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण वितरण प्रारम्भ नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि माह अप्रैल के द्वितीय वितरण चक्र के बैकलॉग खाद्यान्न एवं माह अप्रैल के नमक, चना व खाद्य तेल का वितरण 29 अप्रैल से 12 मई के मध्य होना निश्चित था, परन्तु अबतक किसी भी विपणन केन्द्र पर साबुत चना एवं खाद्य तेल की उपलब्धता न हो पाने तथा वितरण न हो पाने के कारण नेफेड से चना व खाद्य तेल को शीघ्र उपलब्ध कराने तथा आयुक्त खाद्य से वितरण की तिथि बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि समस्त पांचों सामग्रियां उपलब्ध होते ही तत्काल उठान/वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।
------