{"_id":"68278eb70ad69fa8f405ab92","slug":"muzaffarpur-delhi-express-is-9-hours-late-passengers-are-troubled-ballia-news-c-190-1-ana1001-139900-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुजफ्फरपुर- दिल्ली एक्सप्रेस नौ घंटे लेट, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुजफ्फरपुर- दिल्ली एक्सप्रेस नौ घंटे लेट, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
बलिया। ग्रीष्मकालीन व लगन के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनें दो से नौ घंटे देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर ट्रेनाें के इंतजार में यात्री भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर- दिल्ली एक्सप्रेस नौ घंटे लेट से पहंुची। इसके अलावा पांच अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं।
04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार समर स्पेशल निर्धारित समय सुबह 11.55 बजे की जगह शाम 7.52 के बाद नौ घंटे लेट से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में दूर दराज से सुबह से पहुंचे यात्री बैठे-बैठे परेशान हो गए। 04094 आनंद विहार- जोगबीन समर स्पेशल 8.20 घंटे, 04098 आनंद बिहार-सीतामढ़ी समर स्पेशल आठ घंटे, 15716 अजमेर- किशनगंज एक्सप्रेस 3.24 घंटे, 04078 आनंद विहार- मुजफ्फरपुर समर स्पेशल आठ घंटे, 07651 जलान- छपरा समर स्पेशल चार घंटे लेट रही।
वहीं, बृहस्पतिवार को 05120 मुबई- छपरा समर स्पेशल कैंसल रही। 04018 आनंद विहार टर्निमल- मुजफ्फरपुर समर स्पेशल पांच घंटे, 07651 जलना- छपरा समर स्पेशल चार घंटे लेट से से पहुंची।
विज्ञापन
सिकंदरपुर के कठौड़ा गांव निवासी कमलेश कुमार पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बताया कि ट्रेन सात घंटे से ज्यादा विलंब से चल रही है। ट्रेन आने से एक घंटा पहले स्टेशन पहुंच गए थे। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कुछ समर स्पेशल ट्रेनें ब्लॉक के कारण विलंब से चल रही हैं।