{"_id":"67fc0f418c5b6f4a1705c87c","slug":"muslims-staged-a-sit-in-to-remove-the-liquor-shop-near-the-temple-ballia-news-c-190-1-svns1007-137614-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने के लिए मुस्लिमों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंदिर के पास से शराब की दुकान हटाने के लिए मुस्लिमों ने दिया धरना
विज्ञापन
बलिया। शहर के कासिम बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप से शराब की दुकान को हटाने के लिए रविवार को मुस्लिमों ने धरना दिया। इस दौरान इन लोगों ने कहा कि कोई धर्म हो, हम अपमान नहीं सहेंगे। हम इस मंदिर के निर्माण से लेकर अब तक हुए हर आयोजन में हिस्सा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर पर काला कपड़ा देख मन बहुत दुखी है। शासन और प्रशासन से मांग की कि शहर के कासिम बाजार रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के बगल से शराब की दुकान हटाई जाए। इसके पहले बीते एक अप्रैल से सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में मोहल्लेवासी शराब की दुकान को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। हालांकि बीच में कुछ दिन के लिए आंदोलन को प्रशासन की ओर से कार्रवाई के आश्वासन पर रोका गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार से आंदोलन पुन: प्रारंभ हो गया है।
शनिवार को मोहल्लावासियों ने क़ासिम बाजार रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर यज्ञ किया था। शराब दुकान के विरोध में एक तरफ पंचमुखी हनुमान मंदिर पर ताला लगाकर मंदिर को काले कपड़े से ढक दिया गया। साथ ही पूजा-पाठ भी मंदिर में बंद कर दिया गया है। धरना देने वालों में अतहर अली, लक्की खां, बेलाल कुरैशी, शेहराब कुरैशी, नासिर अली, नजरुद्दीन, सलीम अंसारी, अनिल मिश्रा, अशोक ठाकुर, सागर सिंह राहुल, विक्की सिंह, सनी कुमार, राज प्रकाश, राजा सोनी, राहुल माझील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -