{"_id":"65b2ab19565fdc2c380c2788","slug":"muslim-couples-took-rounds-of-fire-and-also-donated-vermilion-ballia-news-c-20-1-vns1030-493683-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुस्लिम जोड़ों ने लिए अग्नि के फेरे, सिंदूरदान भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुस्लिम जोड़ों ने लिए अग्नि के फेरे, सिंदूरदान भी किया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : दूल्हे के नहीं आने पर महिला टोपी और सामान लेकर चली गई
मनियर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बृहस्पतिवार को मुस्लिम जोड़ों को भी अग्नि के फेरे लगवा दिए गए जबकि एक महिला दूल्हे की टोपी लिए बैठी रही और आखिर तक दूल्हा नहीं पहुंचा। कुछ इस तरह का नजारा मनियर इंटर कॉलेज परिसर में देखने को मिला।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लगातार कुछ न कुछ अलग होता मिल रहा है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। विवाह के लिए 573 वर वधुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 568 शादी के लिए पहुंचे। इनमें बांसडीह विधानसभा के चार ब्लॉक रेवती, बांसडीह, बेरुआरबारी और मनियर के लोग शामिल रहे। मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। समारोह में शादी से पहले महिलाओं ने मंगल गीत गाए। विवाह समारोह में निकाह के लिए दो जोड़े भी आए थे। इसे आयोजकों की जल्दबाजी कहा जाए या फिर अव्यवस्था। दोनों जोड़ों का निकाह कराने की बजाय उन्हें अग्नि के फेरे लगवा दिए गए और सिंदूर दान भी किया गया। वहां यह शादी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
दूसरी तरफ एक महिला भी दूल्हे की टोपी लेकर बैठी रही लेकिन वह नहीं आया। बाद में वह टोपी के साथ ही शादी का सामान लेकर चली गई। इसकी चर्चा भी समारोह में लोग करते रहे। कई लोग ऐसे भी रहे जो शादीशुदा होने के बाद भी लालच में शादी के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
शादी में वर पक्ष की ओर से सांसद रविंद्र कुश्वाहा रहे तो घराती की ओर से विधायक केतकी सिंह रहीं। जिला विकास अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का सम्मान किया।
इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव, एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता, बीडीओ मनियर इरशाद अहमद, बीडीओ बांसडीह श्रवण कुमार गुप्ता, बीडीओ रेवती शकील अहमद अंसारी व बीडीओ बेरुआरबारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।