फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murdered daughter-in-law and stabbed the body, along with mother-in-law and other custody

विवाहिता की हत्या, शव ठिकाने लगाया

Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Murdered daughter-in-law and stabbed the body, along with mother-in-law and other custody
सिकंदरपुर क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी मृतका सुनीता देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में बहू की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया। मामले में पुलिस ने सास समेत कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने शव को घाघरा में फेंक दिया था। नदी में शव की तलाश की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांसडीह थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव निवासी वीरेंद्र की पुत्री सुनीता (23) की शादी 2017 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद सुनीता दीपक (दो) और दिव्यांशु (6 माह) की मां बनी। उसका पति महाराष्ट्र में नौकरी करता है। सुनीता के भाई शुभनाथ के अनुसार कुछ दिनों पहले सुनीता व उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। सुनीता ने इसकी सूचना मोबाइल से भाई को दी। लॉक डाउन के कारण शुभनाथ बहन से मिलने ससुराल नहीं जा सके। इस बीच वह जब भी वह सुनीता के मोबाइल मिलाते तो मोबाइल उसकी ननद उठाती और बात नहीं कराती थी। अनहोनी की आशंका होने पर शुभनाथ गांव के कुछ लोगों को लेकर सोमवार 13 अप्रैल को सिसोटार पहुंचे। वहां सुनीता की सास ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और कहा कि सुनीता घर से भाग गई है। इसके बाद शुभनाथ सिकंदरपुर थाने में पहुंच कर बहन की हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर पवन कुमार की जांच में पता चला कि सुनीता की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया है। हत्या के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने 500 रुपये लेकर सुनीता का शव घाघरा में फेंक दिया। चूंकि सुनीता उत्पीड़न की जानकारी पहले ही अपने भाई को फोन पर दे दी थी जिससे पुलिस को जांच में आसानी हुई और मामला पकड़ में आ गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और सभी आरोपियों की पहचान करने के साथ उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है, लेकिन शव के इंतजार में अभी पुलिस खुलासा करने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीओ सिकंदरपुर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस खुलासे के करीब तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।-संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed