{"_id":"63fe024bcbece8177902b776","slug":"murder-over-loan-ballia-news-c-20-1-83664-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उधार के पैसे को लेकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उधार के पैसे को लेकर की हत्या
Tue, 28 Feb 2023 07:01 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
दियारे में मिले शव मामले में बढ़ाई गई अपहरण और हत्या की धाराएं
दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। दोकटी पुलिस ने दोकटी गांव निवासी जनार्दन कमकर के अपहरण व हत्या कर शव को बिहार सीमा में फेंकने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
वहीं, दूसरे हत्यारोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। हत्या में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में अपहरण और हत्या की धारा बढ़ा दी है। हत्यारोपियों को चालान न्यायालय कर दिया। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि जनार्दन कमकर का अपहरण कर हत्या संतोष सिंह पुत्र श्रीराम सिंह व अभिषेक सिंह उर्फ भीम सिंह पुत्र संतोष सिंह ने कर शव को बिहार के सलेमपुर दियारा में फेंक दिया था।
इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने दो हत्यारोपियों को मंगलवार के सुबह कोड़हरा ढाला से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी संतोष सिंह की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया। पकड़े गए दूसरे आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ भीम सिंह पुत्र संतोष सिंह के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
अभद्रता पर कर दी हत्या
बविलया। हत्या का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि पूछे जाने पर हत्यारोपी संतोष सिंह पुत्र श्रीराम सिंह ने बताया कि जनार्दन कमकर को पंद्रह हजार रुपये उधार दिए थे। लगभग दो-ढाई साल पहले दिए गए रुपये में उसने छह हजार रुपये पहले लौटा दिया था। नौ हजार रुपये का तगादा करने वह जनार्दन के यहां गया था। उनके पुत्र ने अभद्रता की। आवेश में आकर यह कदम उठा लिया।