फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murder of wife by taking her to the tomb on the pretext of offering a sheet

Ballia News: मजार पर चादर चढ़ाने के बहाने ले जाकर की पत्नी की हत्या

Fri, 19 Jul 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Murder of wife by taking her to the tomb on the pretext of offering a sheet
बैरिया। कोटवा गांव निवासी युवक अपनी पत्नी को मजार पर चादर चढ़ाने के बहाने अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी ले गया। वहां किराये के कमरे में चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर घर भाग आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कमरा खुलवाया। उसमें से 35 वर्षीय महिला का शव मिला। हत्या के मामले में अंबेडकर नगर की पुलिस जांच के लिए बैरिया पहुंची तो हत्या का राज खुला।
विज्ञापन

बसखारी पुलिस के अनुसार महिला के पर्स में मिले आधार कार्ड पर उसका नाम शबनम पत्नी जाकिर हुसैन निवासी कोटवा है। पर्स से मिले मोबाइल से उसके पिता जैनुद्दीन उर्फ भुअर निवासी बांसडीह के बारे में जानकारी हुई। इस पर महिला के पिता को अंबेडकरनगर बुलाया गया। उनसे तहरीर लेकर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या के आरोपी जाकिर हुसैन के पड़ोसियों ने बताया कि 25 दिन पूर्व वह पत्नी को लेकर कोटवा से अंबेडकर नगर के बसखारी गया था। किसी मजार पर चादर चढ़ाने के लिए लेकर गया था। पुलिस ने बताया कि बसखारी आकर युवक ने किराये पर कमरा लिया। इसी दौरान उसने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर की पुलिस जब जांच के लिए कोटवा पहुंची तो हत्या की जानकारी ग्रामीणों को हुई। पड़ोसियों के अनुसार आरोपी शराब पीने का आदि है। यह उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली शादी बलिया शहर में हुई थी। शराब पीने को लेकर ही तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बैरिया के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अंबेडकर नगर की पुलिस जांच के लिए आई थी। एसएचओ बसखारी संत कुमार सिंह ने बताया कि बलिया जनपद के कोटवा निवासी युवक जाकिर हुसैन ने अपनी पत्नी की हत्या की है। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed