फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murder of student

घर से बुलाकर छात्र की गला घाेंटकर हत्या

Tue, 10 Nov 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 10 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
Murder of student
थाना क्षेत्र के विशुकिया गांव में सोमवार की रात नौंवी के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की ।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। मंगलवार शाम तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशुकिया गांव निवासी प्रहलाद राजभर (16) पुत्र महेश राजभर प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद सो गया। रात में घर की मोबाइल पर करीब 12 से 1 बजे किसी का फोन आया। फोन पर बात होने के बाद युवक बौखलाहट में उठा और हाथ में टांगी लेकर घर से निकल गया।

वह घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय की तरफ चला गया, जहां पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसपर हमला बोल दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से परिवार के लोग बेखबर थे।

 मृतक के बगल में सो रहे बड़े भाई की नींद करीब तीन बजे भोर में टूटी तो प्रहलाद को चारपाई पर न देख उसकी घर में तलाश की। फिर उसके शौच आदि जाने की बात सोचकर पुन: सो गया।

उधर सुबह जब महिलाएं खेत की ओर निकलीं तो प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में किशोर का शव देख अवाक रह गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोरगुल सुन सैकड़ों की तादात में लोग वहां इकट्ठे हो गए। प्रहलाद की हत्या की खबर क्षेत्र में फैल गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक को दी।

 सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही सीओ और थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

मृत युवक अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। ग्रामीणों की माने तो मृत युवक शांत स्वभाव का था और मृदुभाषी था। वह इस्लामिया इंटर कालेज फेफना में कक्षा-नौ का छात्र था। इस बाबत सीओ सिटी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है।


जिसकी तहकीकात की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा। मृृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed