फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murder of ex-chief in land dispute, one arrested, main accused absconding

बलिया: जमीन विवाद में हुई पूर्व प्रधान की हत्या एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Mon, 20 Feb 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Murder of ex-chief in land dispute, one arrested, main accused absconding
बलिया। असनवार गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा हत्याकांड का खुलासा पांचवें दिन हुआ। घटना में शामिल एक अभियुक्त को मुखबिरी की सूचना पर कोटवारी मार्ग से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आलोक सिंह निवासी अमहर पट्टी दक्षिण थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में उपयुक्त बाइक, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया। मुुख्य आरोपी सौरभ उपाध्याय निवासी पंडितपुरा असनवार फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस घटना का कारण जमीन विवाद बता रही है। सोमवार को पुलिस कार्यालय पर एसपी राजकरन नय्यर ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तार अभियुक्त आलोक को पेश किया। कहा कि गुरुवार की शाम संवारा-लोहटा मार्ग पर असनवार के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर फरार हो गए। इसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुट गए। एसपी ने खुलासा किया कि पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा ने गांव के ही सौरभ के परिवार की जमीन की रजिस्ट्री करवा ली थी। अब सौरभ के भाई अजय उपाध्याय के घर की रजिस्ट्री करवाने के चक्कर में थे। जमीन को लेकर पूर्व प्रधान के साथ कई बार विवाद भी हुआ था। जिसे लेकर सौरभ आक्रोशित था। वह अपने मालिक आलोक सिंह से मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना के समय बाइक आलोक चला रहा था। पीछे बैठे सौरभ ने पूर्व प्रधान की बाइक रोककर सिर में गोली मारी। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सौरभ मेेरे यहां चालक की नौकरी करता था। । एसपी ने कहा कि घटना का खुलासा तहसील से घटना स्थल तक लगे 50 सीसी कैमरे खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ। कई कैमरे में आई तस्वीरों के आधार पर बाइक और हुलिया मिलान कराने और पूर्व प्रधान के जमीन विवाद की हिस्ट्री की जांच करने पर मामले का खुलासा हुआ। सौरभ कई दिनों से पूर्व प्रधान की रेकी कर रहा था। अंधेरा और सुुनसान इलाका देख घटना को अंजाम दे दिया। पूर्व प्रधान के साथ दो समर्थकों ने अंधेरा में हेलमेट व गमछा से मुंह बांधने के कारण आरोपियों की पहचान नही सके। वह दोनों सकते में भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed