{"_id":"6990c6c51a03f4d913046025","slug":"murder-by-stabbing-in-a-dispute-over-drinking-fir-against-three-ballia-news-c-190-1-bal1001-157863-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब पीने के विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब पीने के विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सवरा चट्टी स्थित शराब के दुकान के समीप हुई चाकूबाजी में मृतक सत्यप्रक
रसड़ा/चिलकहर (बलिया)। क्षेत्र के संवरा चट्टी स्थित देसी शराब के ठेके के समीप शनिवार की साम साढ़े तीन बजे शराब पीने के दौरान चाकू मारकर सत्य प्रकाश (40) निवासी गुरुगुजपुर की हत्या कर दी गई।
सत्य प्रकाश के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने संवरा चट्टी शाम पांच बजे बलिया-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। इससे ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम रवि कुमार, एडिशनल एसपी दिनेश शुक्ला, क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता, प्रभारी निरिक्षक योगेन्द्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। फिर भी प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे। काफी मशक्कत के बाद आवागमन चालू हो सका।
रसड़ा कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश भारती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका भाई सत्य प्रकाश (40) निवासी गुरुगुजपुर अपने घर जा रहा था। सुंदरम सिंह, राजा सिंह, उमाकांत पांडेय निवासी संवरा ने विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सत्य प्रकाश मजदूरी करता था। शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अपने भाइयों के साथ रहता था। शांत स्वभाव के सत्य प्रकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ना ही कोई विवाद था।
विज्ञापन
जाम लगाने वाले प्रर्दशनकारियों की मांग थी कि आरोपियों का 24 घंटे में एनकाउंटर किया जाए, आरोपियों के घर पर 24 घंटे में बुलडोजर चले, परिजनों को नौकरी, भूमि आवंटन के साथ आर्थिक मदद मिले। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। फिर भी नहीं मान रहे थे। स्थिति को देखते हुए फेफना, चितबड़गांव, गड़वार सहित करीब 10 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची गई। पूरी चट्टी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मनबढ़ हैं आरोपी
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी ग्रुप बनाकर मनबढ़ई करते हैं। आए दिन मोबाइल छिनैती और गुटबाजी करते हैं। कुछ मामलों में एफआईआर भी दर्ज है। पुलिस की ओर से नकेल नहीं कसने के कारण इतनी बड़ी वारदात हुई है।