फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Munshi found sleeping while on duty

Ballia News: ड्यूटी के दौरान सोते मिले मुंशी

Tue, 24 Sep 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Munshi found sleeping while on duty
बलिया/मनियर। सोमवार की भोर में पुलिस लाॅकअप से फरार हुए चोरी के आरोपी का 36 घंटे बाद भी मंगलवार की शाम तक सुराग लगाने में पुलिस नाकाम रही। उधर, थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे का कहना कि आरोपी फरार नहीं हुआ था बल्कि उसे उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने सोमवार को थाना व चौराहों पर लगे सीसी टीवी को खंगाला फिर उसके रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर छानबीन की और आरोपी को हाजिर कराने के लिए दबाव बनाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आरोपी के सोमवार की भोर में फरार होने से पहले रविवार की रात में पुलिस की जब दूसरी मोबाइल गश्त निकली तो दरोगा ने मोबाइल फोन से फरार आरोपी का वीडियो बनाया था और वापस आने के बाद कमरे में सो गए। लॉकअप से आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस अब होमगार्डस पर दोषारोपण कर रही है। सूत्रों का कहना है कि रात को थाना की पूरी जिम्मेदारी पहरे पर तैनात रहने वाले एक होमगार्ड के भरोसे छोड़कर सभी पुलिस कर्मी सो गए थे। इसका फायदा उठाकर चोरी का आरोपी भागने में सफल रहा। सोमवार की रात में अमर उजाला टीम की पड़ताल में यह तथ्य भी सामने आया कि बिना प्रशिक्षण प्राप्त किए होमगार्ड के जवानों को थाने में इंसास राइफल देकर पहरे पर तैनात कर दिया जाता है। पहरे पर तैनात होमगार्ड का जवान के अकेले ड्यूटी के दौरान पूरे थाने की कमान संभालते देखा गया। थाने के कार्यालय में मुंशी ड्यूटी के दौरान सोते हुए दिखाई दिए, जबकि उनकी ड्यूटी रात में जागने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed