फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipal elections: Voter list released

निकाय चुनाव ः मतदाता सूची जारी

Tue, 01 Nov 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Voter list released
बलिया। निकाय चुनाव की तैयारियों तेज हो गईं हैं। स्थानीय निकाय निर्वाचन विभाग की ओर से सोमवार को जिले के सभी 12 निकायों के मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाताओं और आम लोगों से दावे और आपत्तियां सात नवंबर तक मांगे गए हैं। इनका निस्तारण 12 नवंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 18 नवंबर तक जारी होगी। वहीं बूथों और मतदान केंद्रों को अंतिम रूप देने के साथ ही वार्डों के गठन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जिले में 12 निकाय क्षेत्रों में 195 वार्डों के लिए 125 मतदान केंद्र और 422 बूथ तय किए गए हैं। इन निकायों में 300046 मतदाता हैं। इनकी सूची जारी कर मंगलवार से आपत्तियां और दावे लिए जा रहे हैं। जिसमें दो नई नगर पंचायतों नगरा व रतसड़ कला के साथ ही शेष पुराने दस निकायों के मतदाताओं की सूची सोमवार को जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ ही निकाय चुनाव की सियासत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दिसंबर में चुनाव होना तय है। ऐसे में दस नवंबर तक परिसीमन का कार्य पूरा कर चुनाव से पहले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदाताओं की सूची के साथ ही वार्डों, मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या भी तय कर दी गई है। जिसे 18 नवंबर तक अंतिम रूप देकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके साथ ही बलिया नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार की उम्मीद भी खत्म हो गई है। 28 ग्राम पंचायतों को शहर में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर अभी तक निर्णय नहीं हो सका है। इससे नगर पालिका परिषद के पूर्व में शामिल 25 वार्डों की ही मतदाता सूची जारी की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानीय श्याम नंदन तिवारी ने बताया कि नगरीय निकायों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मंगलवार से निर्धारित प्रपत्र पर नाम बढ़ाने या अन्य संशोधन के लिए आवेदन लिए जा रहे है। इसके साथ ही लोग दावे व आपत्तियां भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed