फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipal and village workers swept the city, and municipal workers created a ruckus.

Ballia News: निकाय, गांवों कर्मियों ने शहर में लगाई झाड़ू, नपा कर्मियों ने किया हंगामा

Sun, 23 Nov 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Municipal and village workers swept the city, and municipal workers created a ruckus.
बलिया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सातवें दिन रविवार को प्रशासन ने प्रयास किया लेकिन उन्हें आंदोलित नपा कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के चलते निकायों व गांवों से आए सफाईकर्मियों ने भी कार्य करने से मना कर दिया। इसको लेकर करीब दो घंटे तक प्रशासन व नपा सफाई कर्मियों के बीच बहस हुई। नपा कर्मचारी व सफाई कर्मी अपनी वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, सीओ मोहम्मद उस्मान व डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव के प्रयास व सख्ती के बाद नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पीछे हटे और निकायों, ब्लॉक हनुमानगंज व दुबहर के सफाई कर्मियों ने शहीद पार्क चौक में सफाई शुरू की।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर नगर निकायों व ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मी सात बजे सुबह ही शहीद पार्क चौक पर पहुंचे। इस पर नपा के कर्मचारी व सफाई कर्मी भी वहां पहुंच गए। बाहर के सफाई कर्मियों को आंदोलन की जानकारी देते हुए सफाई कार्य को रोक दिया। इसकी जानकारी होते ही सिटी मजिस्टेट, सीओ सिटी, कोतवाल व डीपीआरओ पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने सफाई के लिए ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मियों पर दबाव बनाया लेकिन सफलता नहीं मिली। नपा की महिला सफाई कर्मियों ने हंगामा किया। कुछ देर बाद कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद नपा कर्मचारियों को अलग किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने लाउडस्पीकर से नपा कर्मियों को वेतन भुगतान बिल पर ईओ के हस्ताक्षर होने की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में शहीद पार्क चौक, स्टेशन रोड पर सफाई व कूड़ा उठान हुआ। सभासद अमित दुबे ने कहा कि प्रशासन नपा कर्मचारियों के वेतन भुगतान की पहल नहीं कर रही है। शहर के 25 वार्ड में गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को सभासदों की निकली टोली, ईओ दरवाजे पर फेंका कूड़ा
बलिया। शहर का कूड़ा न उठने से नाराज सभासदों की टोली ने शनिवार की आधी रात को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के घर के सामने कूड़ा फेंका। चेतावनी दी कि अगर शहर से कूड़ा नहीं उठा तो सभी अधिकारियों के दरवाजे के पास कूड़ा फेंका जाएगा। सभासद अमित दुबे व पूर्व सभासद विकास पांडेय लल्ला के नेतृत्व में सभासदों ने कूड़ा ईओ के आवास के सामने रख दिया। रविवार की सुबह ग्रामीण क्षेत्र से आए सफाई कर्मियों के माध्यम से इसे हटवाया गया।
वेतन बिल पर हस्ताक्षर कराने चेयरमैन के घर पर पहुंचे मजिस्ट्रेट व ईओ
नगर पालिका परिषद बलिया के कर्मचारियों के वेतन भुगतान बिल पर हस्ताक्षर कराने के लिए चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, नपा ईओ सुभाष कुमार व कोतवाली क्षितिज पहुंचे। चेयरमैन के न होने पर उन्हें लौटना पड़ा। जानकारी होते ही सभी सभासद भी चेयरमैन के आवास पर पहुंच गए। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर मैंने हस्ताक्षर कर दिया है। चेयरमैन के बिना हस्ताक्षर के बिल पास नहीं होगा।
आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का आज होगा वेतन भुगतान
नगर पालिका परिषद के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए कार्यदायी संस्था से बात हुई है। रविवार होेने के कारण भुगतान नहीं हो सका है। सोमवार को उनके खाते में वेतन चला जाएगा। उसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
चेयरमैन पर हस्ताक्षर का दबाव बना रहा प्रशासन: सभासद
सभासद अमित दुबे ने कहा कि शासन से नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल का अधिकार सीज होने के बाद भी प्रशासन वेतन बिल पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा है। मामला जब कोर्ट में है तो चेयरमैन कैसे हस्ताक्षर कर सकते हैं। कहा कि डीएम को अधिकार है कि वह किसी अन्य मद से कर्मचारियों का भुगतान कर सकते हैं। कोर्ट या शासन का निर्देश आते ही बोर्ड से पारित कर धनराशि वापस कर दी जाएगी। बताया कि चेयरमैन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का स्पष्टीकरण भी दिया है लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई या मुक्त करने की सूचना नहीं दी गई। ऐसे में प्रशासन का दबाव बनाना गलत है।

सागर सिंह राहुल का धरना जारी
बलिया। शहर में एक सप्ताह से सफाई नहीं कराए जाने पर सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमाशंकर सोनार के प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठे हैं। इस मौके पर सुशील पांडेय कान्ह जी, राजेश पांडेय, संतोष चौबे, गणेश तिवारी, अमित दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed