फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mundan Sanskar: Traffic jam from the road to the ghat

मुंडन संस्कार : सड़क से लेकर घाट तक वाहनों का लगा जाम

Tue, 05 May 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mundan Sanskar: Traffic jam from the road to the ghat
एनएच-31 ​स्थित गंगापुर गंगा घाट के समीप मुंडन संस्कार के चलते लगा वाहनों का जाम।संवाद
बलिया/ नरही। शहर के शिवरामपुर गंगा घाट पर दो सगी बहनों सहित चार की डूबने से मौत के दूसरे दिन प्रशासन अलर्ट रहा। सभी गंगा घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। शिवरामपुर घाट पर एसडीआरएफ के जवान नदी में मुस्तैद रह कर लोगों को जागरूक करते रहे। नाविक लाइफ जैकेट पहने दिखे और ओहार के लिए नदी पार जाने वालों को जैकेट पहनाकर रस्म अदा की। क्षमता के अनुसार नावों पर लोगों को बैठाया। नदी में गहराई वाले स्थानों पर नावों से घेराबंदी कर पुलिस तैनात रही। पुलिस की तत्परता से मुंडन संस्कार दोपहर तक संपन्न हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को मुंडन संस्कार की भारी भीड़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रही। शहर से लेकर गंगा घाट तक वाहनों व लोगों की भीड़ रही। इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। नदी मार्ग पर जाम में वाहन रेंगते रहे, खेत खाली होने से जिधर रास्ता मिला लोग घाट तक पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के शिवरामपुर, दुबहड़, माल्देपुर, मुबारकपुर, उजियार, कोटवा नारायणपुर, मझौवा, हुकुम छपरा, लालगंज आदि घाटों पर भीड़ रही। घाट पर खान पान व खिलौने की की दुकान सजने से रेत का इलाका मेले में तब्दील रहा। गंगा तट से लेकर मुख्य मार्ग तक अव्यवस्था साफ नजर आई। घाट जाने वाले मार्ग पर पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रही। गंगा घाट, नदी पर नाव पर जवान मुस्तैद रहे और लोगों को खतरे को लेकर जागरूक करते रहे। जिस स्थान पर कल डूबने की घटना हुई थी, उक्त स्थान को लाल झंडी लगाकर घेरा बना दिया गया था, किसी को भी जाने से मना था। मुंडन संस्कार के बाद लौट रहे वाहनों से शहर के चौराहा जाम की चपेट में रहे। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से रोडवेज की तरफ जाने वाले वाहनों के कारण बहेरी तक जाम लग जा रहा है। जाम के कारण लोग छोटे वाहन कटहल नाला पुल के दूसरे लेने से आवाजाही की। चौराहा पर तैनात ट्रैफिक जवान वाहनों को विशुनीपुर जगदीशपुर होेते हुए ओवरब्रिज होकर भेज रहे थे। उसके बावजूद वाहनों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन

पांच किमी लंबा लगा जाम

नरही : शिवराम घाट पर हुई चार मौत के बाद पुलिस काफी सक्रिय रहीं उजियार गंगा तट पर सात पुलिस कर्मी तैनात रहे और सभी नाविक लाइफ जैकेट पहन कर ओहार किया। सुबह सात बजे के बाद मुंडन संस्कार के लिए लोगों के बस, ट्रैक्टर ट्राॅलियों, जीप, बोलोरो, स्कार्पियो, डीसीएम लग्जरी गाड़ियों से पहुंचने पर पांच किमी लंबा जाम लग गया। लोगों को दो किमी पैदल चल कर घाट तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित के अनुसार 157 लोग मुंडन संस्कार के लिए सरंया उजियार घाट पर पहुंचे, सुबह से दोपहर तक मुंडन संस्कार किया गया भीड़ के कारण नावें कम पड़ गई।
गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर डेहमा गांव निवासी विजय कन्नौजिया ने बताया कि नाव के लिए एक घंटे इंतजार करना पड़ा, नाव पर सात लोगों को बैठाया गया और तीन लोगों को लाइफ जैकेट पहनाया गया और भाड़ा 1600 रुपये लिया। नरही गांव निवासी मुनकी राजभर ने बताया कि 1600 रुपये लिए गए। नाव पर छह लोगों को बैठाया। केवल चार लोगों को लाइफ जैकेट मिला। नरही गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि उजियार घाट से आने में दो घंटे लग गए। पूर पकड़ी गांव निवासी छांगुर गोंड ने बताया कि ओहार के लिए 1600 रुपये लिए गए। दो लोगों को लाइफ जैकेट दिया गया, जबकि छह लोग नाव पर सवार थे।


माल्देपुर संगमघाट घाट पर उमड़ी भीड़

फेफना। माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को आस्था, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा संगम तट पर सौ से ऊपर ओहार करने लोग पहुंचे। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान घाट से लेकर नदी में मुस्तैद रहे और लोगों को किनारे पर स्नान करने को जागरूक करते रहे। फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह चक्रमण करते रहे। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर भी वाहनों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed