फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Multistorey building will be built for railway workers, all facilities will be available

Ballia News: रेलकर्मियों के लिए बनेगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, सभी सुविधाएं रहेंगी मौजूद

Tue, 14 Mar 2023 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Multistorey building will be built for railway workers, all facilities will be available
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन परिसर में सुंदरीकरण व विकास कार्य चल रहा है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन परिसर के पुराने व जर्जर आवासीय भवनों को तोड़ कर परिसर को सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम रामाश्रय पांडेय ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण सोमवार को किया। उन्होंने रेल कालोनी में मल्टीस्टोरी भवन बनाने का निर्देश दिए हैं। कम स्थान में तीन से चार मंजिला भवन में एक साथ कई कर्मचारियों के परिवार रह सकते हैं। उसमें सभी प्रकार के संसाधन मौजूद रहेंगे। कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी से जल्द जमीन का चयन करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को लेकर सभी व्यवस्था का कायाकल्प हो रहा है। प्लेटफार्म के दूसरी इंट्री गेट के सामने दक्षिण दिशा से मालगोदाम तक के जर्जर हो चुके कर्मचारी भवनों को तोड़कर हटाया जाएगा। वहां नया सर्कुलेटिंग एरिया बनेगा। वाहन स्टैंड को और पूरब किया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होगा। एससी कालेज से मालगोदाम होते हुए स्टेशन तक पिचिंग सड़क का निर्माण होगा। मेन गेट पर वाहनों व यात्रियों का दबाव कम रहेंगा। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि डीआरएम के निर्देश पर जमीन चिन्हित करने के बाद मल्टी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed