फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Multipurpose panchayat building will be built in Pandeypur Mishra from 17.46 lakhs

Ballia News: 17.46 लाख से पांडेयपुर मिश्र में बनेगा बहुउद्देशीय पंचायत भवन

Sat, 05 Aug 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose panchayat building will be built in Pandeypur Mishra from 17.46 lakhs
बलिया। जिले में एक बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन बनाने के लिए शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन ने इसके लिए 17.46 लाख की स्वीकृति दी है। अब विभाग की ओर से कवायद तेज हो गई है और गांव का चयन कर लिया गया है। जल्द ही धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से वर्ष 2022-23 में जिले में एक बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पंचायत सचिव के मिलने का स्थान निश्चित होगा तो शासन की योजनाओं के संचालन में कर्मियों के साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अधिकांश गांवों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन 45 गांवों में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इन गांवों में पंचायत भवन निर्माण नहीं हो सका है। पंचायती राज विभाग की ओर से बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण के लिए विभिन्न गांवों से प्रस्ताव मांगा। अब अधिकारियों ने हनुमानगंज ब्लॉक के पांडेयपुर मिश्र गांव का चयन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव में बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इसके निर्माण होने से ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही कई तरह की सुविधाएं मिलने लगेंगी। जल्द ही निर्माण के लिए धनराशि जारी की जाएगी। बहुउद्देशीय पंचायत भवन पूरी तरह भूकंपरोधी बनाया जाएगा। भवन में एक बैठक हॉल, दो कार्यालय कक्ष, कर्मी आवास, बरामदा व शौचालय आदि का निर्माण भी किया जाएगा।


जिले में एक बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत है। गांव का चयन कर लिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद धनराशि जारी कर दी जाएगी। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed