फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Muharram was observed across the district

या हुसैन की सदाओं के साथ ताजियों का मिलान

Sat, 24 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 24 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Muharram was observed across the district
हुसैन की याद में शुक्रवार की देर रात नगर के विशुनीपुर, काजीपुरा, राजपूत नेउरी, परमंदापुर, विजयीपुर, जंगेअली मुहल्ला, गुदरी बाजार, बहेरी और उमरगंज मुहल्ले से ताजिया जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


लोगों ने ताजिये के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। शनिवार की शाम ताजिया अपने नियत स्थान से उठकर नगर और गांव का भ्रमण कर करबला पहुंचा, जहां दफन किया गया। इस दौरान युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नगर से सटे मिड्ढा गांव के पश्चिम मुहल्ला के दिलदार चौक से अख्तर अंसारी के नेतृत्व में और इब्राहिम पेंटर चौक, पूरब मुहल्ला के महमूद अंसारी चौक और बाजार स्थित गौहर चौक से शुक्रवार की रात ताजिया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अपने नियत स्थान से उठकर बाजार पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां या हुसैन, या हुसैन के नारे के बीच सभी ताजियों का मिलान हुआ। शनिवार की शाम अपने-अपने चौक से उठकर ताजिए पुन: बाजार पहुंचे। जहां सभी ताजियों के आपस में मिलने के बाद गांव का भ्रमण करते हुए आमडारी गांव स्थित करबला पहुंचा।

जहां मिड्ढा, आमडारी, मलकपुरा, हैदरचक आदि स्थानों की ताजियों का पुलिस की देखरेख में मिलान हुआ। इसके बाद ताजिया को करबला में दफनाया गया।    
 
दयाछपरा संवाददाता के अनुसार: चिंतामणि राय के टोला स्थित करबला पर गंगा जमुना तहजीब के साथ हिंदु-मुस्लिमों बंधुओं ने शनिवार को शाम ताजिये को दफन कर अखाड़े में करतब दिखाया।

चिंतामणि टोला स्थित करबला पर मिश्र के हाता शमसुद्दीन के नेतृत्व में माधव मिश्र के टोला की ताजिया, मोहम्मद हाफिज के नेतृत्व में चिंतामणि टोला की ताजिया, इसराइल अंसारी के नेतृत्व में तिरंगा क्लब दयाछपरा की ताजिया, मोहम्मद टमाटर के नेतृत्व में मुरली छपरा की ताजिया, रोजा अंसारी के नेतृत्व में भुआल छपरा की ताजिया क्षेत्र का भ्रमण कर करबला पहुंची, जहां करबला में दफन किया गया।


सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार: कसबा के बड्डा मुहल्ला, गांधी मुहल्ला, मिल्की के अलावा दर्जनभर से अधिक स्थानों से ताजिया जुलूस निकाला गया।  रामगढ़ संवाददाता के मुताबिक: रामगढ़, बेलहरी, सुघरछपरा, रूद्रपुर, गायघाट में ताजिया जुलूस निकाले गए। इस दौरान कई लोगों ने एक से बढ़कर एक कला कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed