{"_id":"057623ca46a421f3937fbbfd609ae9a8","slug":"mp-will-raise-issues-of-dak-sevak-in-parliament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों की मांग संसद में उठाएंगे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों की मांग संसद में उठाएंगे सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर में चल रहे अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। संासद भरत सिंह ने हड़ताल स्थल पर जाकर डाकसेवकों की समस्याएं सुनीं और उसे संसद में उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सांसद भरत सिंह ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की मांग जायज है।
उनको उनका वाजिब हक मिलना चाहिए। कहा कि गांवों में डाक सेवा मुहैया कराने में आपलोगों का अहम योगदान है। मेहनताना के नाम पर डाक सेवकों को कम पैसा दिया जा रहा है। अब तक कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हक पर डाका डाला है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के लिए ही कार्य कर रही है। कहा कि दूर संचार मंत्री से मिलकर डाकसेवकों की समस्या रखा जाएगा।
कहा कि डाकसेवकों की हक के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे। वहीं पांचवें दिन भी हड़ताल की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं ठप रही। इस मौके पर संगठन के महामंत्री बृजनाथ सिंह ने कहा कि हम अपनी मांग मनवाएं बिना चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने संगठन के कर्मचारी नेताओं से अधिक से अधिक संख्याओं में समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर गोपालजी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अभय शंकर द्विवेदी, श्यामबहादुर यादव, विमलेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह आदि रहे।