फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP Virendra Singh Mast said, till the villages will not prosper, then the country will not

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा, जब तक गांव नहीं होंगे समृद्ध, तब तक देश नहीं

Mon, 16 Nov 2020 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
MP Virendra Singh Mast said, till the villages will not prosper, then the country will not
बैरिया क्षेत्र के रामनगर में अखंड भारत निर्माण मिशन के तत्वावधान में आयोजित वस्त्र वितरण समारोह - फोटो : BALLIA
बैरिया। जब तक गांव समृद्ध नहीं होंगे देश समृद्ध नहीं होगा। गांव तभी समृद्ध होगा जब परिवार समृद्ध होगा और परिवार की समृद्धि बिना संयुक्त परिवार के नहीं है। इसलिए परिवार को विघटन से बचाने के लिए हम सब को आगे आना होगा। जब तक परिवारों का विघटन नहीं रुकेगा तब तक देश का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। ये बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रामनगर में अखंड भारत निर्माण मिशन के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए आयोजित वस्त्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आज परिवार टूट रहा है जिससे देश में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। परिवार के टूटने से व्यक्ति का सामाजिक मूल्यांकन घटता है। सांसद ने भोजपुरी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि खाने की सामग्री अपने खेतों में पैदा करें और कम से कम एक गाय जरूर पालें। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि इस देश में साढ़े छह लाख गांव हैं और भारत गांवों में बसता है। महानगरों से भारत की पहचान नहीं है। इस कोरोना की संकट में अमेरिकी व यूरोपीय देश के लोग भी भारतीय जीवन पद्धति को सर्वोत्तम मानते हुए इसे अपनाना शुरू कर दिया है। क्योंकि जनसंख्या के अनुपात में यहां कोरोना से विकसित देशों की तुलना में कम नुकसान हुआ है। सांसद ने कहा कि कोरोना के चलते सभी कल कारखाने बंद हो गए थे, लेकिन किसानी का कार्य बिना प्रभावित हुए चलता रहा। इसलिए मैं लोगों से भारतीय जीवन पद्धति अपनाने का आग्रह करता हूं। इस अवसर पर अखंड भारत मिशन के तरफ से मोहन चंद उपाध्याय ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, लोक गायक गोपाल राय व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मुक्तेश्वर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, सुशील पांडेय, श्यामसुंदर उपाध्याय, दिलीप गुप्त आदि रहे। संचालन कृष्णकुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed