फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP urges to build grand gate in Bahuara in memory of fighters

सेनानियों की स्मृति में बहुआरा में भव्य द्वार बनाने का सांसद ने किया आग्रह

Wed, 10 Feb 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
MP urges to build grand gate in Bahuara in memory of fighters
बैरिया। शहीदों और सेनानियों के नाम पर बैरिया-लालगंज मार्ग पर भव्य स्मृति द्वार के निर्माण के लिए संस्कृत और पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रह्लाद सिंह पटेल को पत्र लिख कर धन स्वीकृत करने का आग्रह सांसद ने किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान पर बैरिया थाने पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान कई सेनानी शहीद हुए। बताया कि आंदोलन में मुक्तिनाथ तिवारी शहीद हो गए थे और सेनानी स्व. परशुराम सिंह, स्व. प्रभुनाथ तिवारी, स्व. भूपनारायण सिंह, स्व. सुदर्शन सिंह, स्व. केदारनाथ तिवारी, स्व. गौरीशंकर सिंह, स्व. राजनरायन पांडेय, स्व. पारसनाथ तिवारी अंग्रेजों की गोली से घायल हो गए थे। इन शहीदों व सेनानियों से भावी पीढ़ी प्रेरणा लें और अपने को गौरवान्वित महसूस करें। इसलिए भव्य स्मृति द्वार का निर्माण आवश्यक है। सांसद ने बताया कि संस्कृत व पर्यटन राज्यमंत्री भारत सरकार ने इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed