फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP told flaws Votrlist

सांसद ने बताईं वोटरलिस्ट की खामियां

Thu, 20 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 20 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
MP told flaws Votrlist
वोटरलिस्ट से नाम विलोपित होने तथा अन्य खामियों को लेकर जनता में बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर भाजपा सांसद भरत सिंह ने गुरुवार को डीएम से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन


सांसद भरत सिंह के नेतृत्व में भाजपाजन डीएम से मिलकर ग्राम सभाओं के मतदाता सूची में की जा रही धांधली की शिकायत की। इस दौरान जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सांसद भरत सिंह ने जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल से वार्ता के दौरान बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का कार्य चल रहा है। लेकिन खेद का विषय है कि आज अंतिम सूची प्रकाशित होनी है, लेकिन त्रुटियों को सुधारा नहीं गया है। ऐसे में हजारों मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी कोई ग्राम पंचायत नहीं है जहां मतदाता सूची में व्यापक गड़बड़ी न की गई हो। एक तरफ सही मतदाताओं का नाम काट दिया गया है वहीं दूसरी तरफ मृत व्यक्तियों का नाम है।


डीएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम से यह भी कहा कि आपत्ति एवं दावों के बाद अंतिम सूची प्रकाशन का समय बढ़ाया जाए।  इस मौके पर डा. अरूण सिंह गामा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बंटू, राघवेंद्र िसंह, शंकर सिंह, संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed