फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP Neeraj Shekhar unveiled the national flag at the Martyrs' Memorial complex.

Ballia News: शहीद स्मारक परिसर में सांसद नीरज शेखर ने किया राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

Mon, 31 Aug 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
MP Neeraj Shekhar unveiled the national flag at the Martyrs' Memorial complex.
101 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर उदघाटन करते राज्यसभा सांसद नीरज शेखर साथ में नगर पंचायत
बैरिया। 18 अगस्त 1942 को बैरिया थाने पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अपने सीने पर गोलियां खाने वाले द्वाबा के अमर बलिदानियों की स्मृति अब शहीद स्मारक परिसर में 101 फीट ऊंचे तिरंगे के रूप में और भव्य हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत बैरिया की ओर से स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण भाजपा सांसद नीरज शेखर ने किया। विशाल तिरंगे के लहराते ही परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर ने कहा कि 18 अगस्त 1942 को द्वाबा के 20 नौजवानों ने बैरिया थाने पर तिरंगा फहराने के लिए अपने सीने पर गोलियां खाईं। उन अमर बलिदानियों की स्मृति में लहराता यह तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए आवश्यकता पड़े तो अपना सर्वस्व न्योछावर करने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ‘मंटन’ को साधुवाद देते हुए इसे ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इसी शहीद स्मारक से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और पहला भाषण भी इसी मंच से दिया था।

--------------

सांसद निधि से मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के लिए 10 लाख की घोषणा

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ‘मंटन’ के आग्रह पर सांसद ने सांसद निधि से मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बलिदान स्मारक परिसर के विस्तार के लिए यदि जमीन उपलब्ध होती है तो इसे और भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। सांसद ने ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने बैरिया में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास की गति बढ़ी है। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा ‘मंटन’ की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय ने की तथा संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। शिवकुमार वर्मा ‘मंटन’ ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, प्रधान शुभम सिंह, अरुण सिंह, निरंजन सिंह, विजय बहादुर सिंह, पदुम गुप्ता, कुंजबिहारी मिश्र समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed