फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP inspected wheat purchasing centers

सांसद ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu, 03 Jun 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
MP inspected wheat purchasing centers
रेवती। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को विशुनपुरा ग्राम सभा के घघरौली स्थित काली मंदिर के स्थान पर आयोजित कार्यक्रम के बाद स्थानीय गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सांसद ने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सबसे पहले प्रधान अर्जुन चौहान द्वारा घघरौली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद 25 लोगों के बीच राशन तथा लगभग 450 लोगों को साबुन तथा मास्क वितरित किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आपने एक संघर्षशील युवक को अपना ग्राम प्रधान चुना है। प्रधान से कहा आप राशन कार्ड, वृद्धा, विकलांग पेंशन आदि कार्य से जनता को संतृप्त करें। इस मौके पर भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य कौशल सिंह, गायघाट के प्रधान आशुतोष शंकर उर्फ लालू सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुकेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, गोपाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर भी सांसद पहुंचे। जहां मौजूद तहसीलदार संतोष शुक्ला एवं विपणन निरीक्षक राम गोपाल यादव से गेहूं खरीद संबंधित आवश्यक जानकारी ली। सांसद ने वहां मौजूद किसानों से भी उनकी परेशानियों आदि के बारे में पूछताछ किया। नगर के पूर्व सभासद तथा किसान संजीव उपाध्याय ने सांसद को बताया कि एक सप्ताह से रोज ही टोकेन जनरेट के लिए विभिन्न जनसेवा केन्द्र पर जाता रहा, लेकिन काम नहीं हो सका। सांसद ने कहा कि इस बाबत मैं जिलाधिकारी से मीटिंग के दौरान बात करूंगा। इस मौके पर कानूनगो सौरभ सिंह, लेखपाल अविनाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed