{"_id":"64e24b31099d344fd00940fd","slug":"mp-inaugurated-youth-dialogue-program-ballia-news-c-190-1-bal1001-1937-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: युवा संवाद कार्यक्रम का सांसद ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: युवा संवाद कार्यक्रम का सांसद ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
बलिया। नेहरू युवा केंद्र तथा युवा सेवा संस्थान हरिहाकलां के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंचप्रण विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर शौच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्य पर एसएसबी विद्यापीठ कुसौरी कलां में छात्र-छात्राओं ने युवा संवाद प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार नवीन सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया तथा प्रबंधक बृजेश यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि जो देश अपने विरासत को नमन नहीं करता वह विकसित नहीं हो सकता।
मेरी माटी मेरा देश के तहत विरासत को संभालने का संकल्प लेना है तब जाकर के भारत विकसित देश की श्रेणी में आ सकता है। नमामि गंगे के जिला कार्यक्रम अधिकारी सलभ उपाध्याय, युवा सेवा संस्थान अध्यक्ष अंकु गुप्ता, अविनाश सिंह, अनुज सिंह, राजू साह आदि मौजूद रहे। संचालन अभिषेक राय ने किया।