फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP conferenced with Bihar Deputy Chief Minister

सांसद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री से की कांफ्रेंसिंग

Mon, 31 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
MP conferenced with Bihar Deputy Chief Minister
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सोमवार की दोपहर बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेमकुमार और बिहार भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष रंजन पटेल से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने बिहार के विधान सभा चुनाव में किसान मोर्चा को दी जाने वाली जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसी क्रम में किसान मोर्चा द्वारा किसानों के आर्थिक स्थिति के उन्नयन व आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में कृषि मंत्री प्रेम कुमार व बिहार के किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष रंजन पटेल से चर्चा की। उन्होंने कृषि मंत्री को बताया कि किसान मोर्चा किसानों को जागरूक करने व उनके आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर किसान की परिकल्पना को लेकर दो अक्तूबर से देश भर में गोष्ठियों के माध्यम से संवाद कार्यक्रम शुरू करेगा। इसमें बिहार के लोगों से प्रबल सहभागिता की अपेक्षा की। कृषि मंत्री तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि बिहार इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed