{"_id":"603a7feb8ebc3ee923751740","slug":"mp-and-mla-performed-bhoomi-pujan-for-the-construction-of-government-inter-college-ballia-news-vns577174319","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद व विधायक ने राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद व विधायक ने राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
विज्ञापन
सोहांव विकास खंड के चौरा गांव स्थित अन्नू राय इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल टुर्नामे?
- फोटो : BALLIA
बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज का भूमि पूजन बतौर मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रवींद्र प्रसाद कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि विधायक संजय यादव ने संयुक्त रूप से किया।
सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि आज जिस जगह पर हम राजकीय इंटर कॉलेज की आधारशिला एवं पूजन किए हैं। वह जगह महापुरुषों की तपोभूमि रही है। आज भी क्षेत्र में ईश्वरदास ब्रह्मचारी मौनी बाबा जैसे तपस्वी लोग यहां रहते हैं। यह राजकीय इंटर कॉलेज करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार होगा तथा आने वाले छह महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। इसका निर्माण आजमगढ़ जल निगम के द्वारा कराया जा रहा है।
विधायक श्री यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार शिक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। जिसकी उपलब्धि आज यहां एक राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा किया गया था कि हर जगह विधानसभा में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना होगी, जहां पर बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाएगी। विधानसभा सिकंदरपुर में इसकी शुरुआत हो चुकी है। राजकीय इंटर कॉलेज के लिए धन की कमी कभी भी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए अथक प्रयास करके शासन से धन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अगले छह महीने में राजकीय इंटर कॉलेज बनकर तैयार हो जाए। कहा कि मैं बधाई देता हूं कि ग्राम सभा की प्रधान फूलमती देवी को, जिनके द्वारा ग्राम सभा में 50 एकड़ जमीन राजकीय इंटर कॉलेज के नाम कर दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के नाम से उन्हें जाना जाएगा। क्योंकि उनके द्वारा यहां पर भूमि उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश राजभर, अखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मंजय राय, निरंजन राय, भोला सिंह, ओमप्रकाश यादव, नितेश सिंह मंटू, शोभन राजभर, अमरजीत राजभर श्री भगवान, मुन्ना, गिरीश कुमार, जय नारायण राम, अवतार, अजय राम, आशीष, अखिलेश सिंह, मोनू सिंह आदि रहे। अध्यक्षता दिनेश कुमार राजभर एवं संचालन अजय राजभर ने किया।