फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP and Minister inaugurated Gram Panchayat Secretariat

ग्राम पंचायत सचिवालय का सांसद और मंत्री ने किया लोकार्पण

Fri, 15 Jan 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
MP and Minister inaugurated Gram Panchayat Secretariat
ग्राम पंचायत सरयां में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर श - फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरयां में बृहस्पतिवार को नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान सांसद एव राज्यमंत्री ने भवन का लोकार्पण करने के बाद नव निर्मित भवन का अवलोकन किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय का स्थान जनपद में देखने लायक है। कहा कि ग्राम पंचायत को पार्लियामेंट में बताया जाएगा। इस दौरान सांसद ने गांव में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सरयां ग्राम पंचायत भवन जिस तरीके से बेहतरीन बना है। सबकी फोटोग्राफी कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। मंत्री ने गांव में किसानों के लिए नलकूप लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान बिनोद कुमार सिंह ने गांव के पूर्व ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही ग्राम पंचायत बनवाने में धनराशि देकर सहयोग करने वाले ग्रामीणों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद शंकर दुबे, प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ पिंटू, ग्राम प्रधान जयराम सिंह, दिनेश पाठक, अनुभव सिंह, डिंपल सिंह, अक्षयवर पांडेय, रोहित शर्मा, द्वारिका बिंद आदि रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार के ब्यास कमल बॉस कुँवर एवं मनोहर ब्यास द्वारा किया गया। संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed