फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Motorcyclist killed, Home Guard injured after being hit by a Scorpio

Ballia News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होमगार्ड घायल

Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, Home Guard injured after being hit by a Scorpio
अरशद अहमद
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गैस मिस्त्री मोहम्मद अरशद अहमद (40) की मौत हो गई। होमगार्ड जवान ओमप्रकाश गुप्ता (45) घायल हो गए।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी अरशद अहमद संवरा में कुकर और गैस चूल्हा बनाते थे। शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे। मरगूपुर के तिवारीपुर मौजा निवासी होमगार्ड ओमप्रकाश गुप्ता मिल गए। इसके बाद दोनों बाइक से घर की ओर रवाना हुए। चिलकहर पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर सड़क पर करते समय स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सवार थे। वे खनवर में आयोजित रसड़ा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा से लौट रहे थे। हादसे के बाद पूर्व विधायक और अन्य लोग दूसरे वाहन से मौके से चले गए। सूचना मिलने पर गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो लखनऊ की है। इसमें पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सवार थे। हादसे के बाद वह दूसरे वाहन से चले गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-------



चुनावी अभियान में मिली थी स्कॉर्पियो


स्कॉर्पियो लखनऊ की बताई जा रही है। यह वाहन पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को चुनावी अभियान में सहयोग के रूप में मिला था। पूर्व विधायक ने फेसबुक आईडी से इसकी जानकारी दी है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed