फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother-in-law and father-in-law arrested for dowry murder

Ballia News: दहेज हत्या के आरोपी सास और ससुर गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law arrested for dowry murder
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कुचहरा (इंदऊपुर) गांव में संदिग्ध हालत में जली नवविवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में दहेज हत्या की धारा बढ़ाते हुए जांच शुरू की थी। पुलिस की उदासीनता को देखते हुए पीड़ित पिता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भीमपुरा पुलिस एक्शन में आई। रविवार को आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभी विवाहिता के पति नीलेश सहित तीन आरोपी गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुसागढ़ही गांव निवासी श्यामसुंदर की पुत्री उषा की शादी एक साल पहले भीमपुरा थाना क्षेत्र के इंदऊपुर निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र निलेश से हुई थी। लड़की के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि पुत्री को सुसराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि उनकी लड़की आग से जल गई है। उसे मऊ में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अस्पताल पहंुचे तो वह कमर के नीचे जल चुकी थी। मऊ से उसे वाराणसी ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 23 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पिता श्याम सुंदर की तहरीर पर पुलिस ने पति निलेश, ससुर वीरेंद्र, सास फूलमती सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसओ मदन पटेल ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र राम और उसकी पत्नी फूलमती देवी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed