फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother dies after being hit by school van, father-son serious

Ballia News: स्कूल वैन की चपेट में आकर मां की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after being hit by school van, father-son serious
चितबड़ागांव। जनपद में स्कूल वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जीराबस्ती, रेवती के बाद अब शहर के जलालपुर में सोमवार सुबह स्कूल वैन की चपेट में आने से जहां मां की मौत हो गई। वहीं, पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसरौली निवासी ओंकार सिंह (30) पुत्र विश्वामित्र सिंह अपनी पत्नी रानी सिंह (28) एवं पुत्र आयुष सिंह (8) को लेकर सोमवार को घर से सुबह सात बजे बाइक से बलिया जा रहे थे। जलालपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित हॉस्पिटल के सामने स्कूल वैन की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए उन्हें बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान रानी सिंह की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र आयुष सिंह को बनारस के लिए रेफर कर दिया गया। ओंकार सिंह का इलाज अभी बलिया चल रहा है। ओंकार सिंह की पत्नी एवं बच्चे चंद्रशेखर नगर में किराए के रूम में रहते थे। बच्चे किसी निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। शनिवार को अपने घर आए थे। स्कूल होने से बच्चे को सोमवार को सुबह चंद्रशेखर नगर पहुंचाने जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के खमीरपुर डीह निवासी चंद्रिका यादव (65) पुत्र स्व. रामअवतार यादव रविवार की शाम चितबड़ागांव मोड़ से आगे स्थित चांद नाले से घर की तरफ आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बलिया जिला अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।


टेंपो पलटने से युवक की मौत

चितबड़ागांव। बलिया बक्सर मुख्य मार्ग पर चितबड़ागांव गैस गोदाम के पास रविवार की देर शाम टेंपो पलट जाने से टेंपो में सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को एंबुलेंस से बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, टेंपो चालक अपनी टेंपो छोड़कर भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक विपिन यादव (23) निवासी पड़री चंचया थाना नगरा का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed