फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother and children died due to drowning in water

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में दम घुटने से मां व बच्चों की मौत की हुई पुष्टि

Fri, 20 Dec 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and children died due to drowning in water
बैरिया। थाना क्षेत्र के बलराम सिंह के डेरा-धतुरी टोला संपर्क मार्ग पर स्थित सिऊठवा बाबा स्थान के पास खेत में स्थित कुएं में दो बच्चों संग महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबकर दम घुटने से मौत प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी की मानें तो पानी में डूबकर दम घुटने से मौत हुई है। दोनों बच्चे व महिला के शरीर पर मारपीट का कोई जख्म नहीं पाया गया है। हालांकि मृत विवाहिता के भाई की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा पंजीकृत कर पति व सास को जेल भेजा जा चुका है। मालूम हो कि प्रेम मौर्य व उसके पत्नी पूजा मौर्य का घरेलू विवाद बहुत दिनों से चल रहा था। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच सुलह समझौता भी हुआ था। इसी बीच विगत 15 दिसंबर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पूजा नाराज होकर उसी दिन अपने दोनों बच्चो के साथ घर से निकल गयी थी। मंगलवार को किसानों ने दो बच्चों संग महिला का शव कुएं में उतराते हुए देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed