फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother accused of killing newborn child by throwing it from the roof

Ballia News: मां पर नवजात बच्चे को छत से फेंक हत्या करने का आरोप

Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mother accused of killing newborn child by throwing it from the roof
बलिया। कृष्णा नगर में रहने वाली महिला पर उसकी ही मां ने आरोप लगाया कि उसने अपने नौ माह के अबोध बच्चे की छत से फेंक कर हत्या कर दी। आरोप है कि बड़ी बहन को फंसाने के लिए बच्चे को छत से फेंक दिया। नानी शोभा देवी ने बेटी पर नाती की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई होगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले में अंजू देवी (35) पत्नी गोलू गोंड़ अपने मायके कृष्णा नगर में रहती है। उसकी बड़ी बहन मनीषा देवी पत्नी सुरेश भी रहती है। दोनों बहनों में अक्सर मायके में रहने को लेकर विवाद होता है। आरोप है कि शनिवार की सुबह बहन से विवाद में अंजू ने अपने नौ माह के नवजात बच्चे को छत से फेंक दिया और बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी। घटना के समय पति गैस सिलिंडर बांटने गड़वार गया हुआ था।
विज्ञापन

अंजू की मां शोभा देवी ने पुलिस को फोन कर बेटी पर नौ माह के नाती की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया और बच्चे को पोस्टमार्टम को भेज दिया। शोभा देवी ने तहरीर में कहा कि तीन माह पूर्व इस बच्चे के जुड़वा भाई की भी हत्या कर चुकी है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा की आरोपी मां को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है, रिपोर्ट आते ही आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के जुड़वां भाई की भी हत्या का आरोप है मां पर, फांसी की सजा की मांग महिलाओं ने की
शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले में दुधमुहे बच्चे की हत्या की खबर लगते ही मोहल्ले में खलबली मच गई। घटना से आक्रोशित दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंची। आरोपी मां को फांसी की सजा की मांग की। महिलाओं ने कहा कि यह मां के नाम पर कलंक है। पूर्व में इस बच्चे के जुड़वां भाई की भी हत्या कर चुकी है। मायके में अकेले रहना चाहती है और इसी को लेकर विवाद करती रहती है। शोभा देवी इसकी पहले भी कोतवाली में शिकायत कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed