{"_id":"5f2595098ebc3e63df421cc0","slug":"most-schools-were-given-less-grain-ballia-news-vns539174586","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतर विद्यालयों को कम दिया गया अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतर विद्यालयों को कम दिया गया अनाज
विज्ञापन
बैरिया। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिड डे मिल योजना के तहत अनाज मुहैया कराने में विभाग विफल रहा है। स्कूलों को आधा से भी कम अनाज दिया गया है जिससे शिक्षक इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि सभी बच्चों को कैसे अनाज दें।
कोरोना काल में विद्यालयों के बंद रहने के कारण एमडीएम नहीं बन पाया है। ऐसे में शासन ने 57 दिनों का गेहूं और चावल बच्चों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक छात्र को ढाई किलो गेहूं और पांच किलो 100 ग्राम चावल देना था लेकिन स्कूलों को आधे से कम छात्रों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिक विद्यालय श्रीकांतपुर में कुल 95 छात्र छात्राएं है लेकिन यहां केवल 91 किलो गेहूं और 102 किलो चावल उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नारायणगढ़ में कुल 80 छात्र छात्राएं हैं और इनके लिए कुल 48 किलो गेहूं और 93 किलो चावल उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिक विद्यालय सियरहिया में कुल 161 छात्र छात्राओं के लिए129 किलो गेहूं और 280 किलो चावल, प्राथमिक विद्यालय दुखहरन गिरी की मठिया में 125 छात्र छात्राओं के लिए केवल 75 किलो गेहूं और 150 किलो चावल उपलब्ध कराया गया है। यही स्थिति शिक्षा क्षेत्र बैरिया व शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के अधिकांश स्कूलों की है जहां बच्चों के सापेक्ष काफी कम अनाज उपलब्ध कराया गया है। इस बाबत हाट निरीक्षक रानीगंज प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जो संख्या खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त हुआ है उसी के आधार पर खाद्यान्न विद्यालयों में भेजा गया है।
-----------
जितना खाद्यान्न उपलब्ध है वह छात्र-छात्राओं को निर्धारित मात्रा में वितरित किया जाएगा। शेष बचे छात्र-छात्राओं के लिए मांग की जाएगी और उपलब्ध होने पर उन्हें भी खाद्यान्न दे दिया जाएगा।-हेमंत कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी, बैरिया