फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MoS accuses former minister, many veterans pleaded with SP for action

राज्यमंत्री ने पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप, कार्रवाई को लेकर कई दिग्गजों ने एसपी से लगाई गुहार

Thu, 01 Jul 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
MoS accuses former minister, many veterans pleaded with SP for action
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने सपा के उम्मीदवार आनंद चौधरी के पिता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी पर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

एसपी से मिलने से पहले पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि सपा उम्मीदवार के पिता पूर्व मंत्री ने कई जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करा लिया है। उन्होंने पूर्व मंत्री नारद राय पर भी आरोप लगाए। मंत्री ने कहा कि पुलिस में शिकायत की गई तो बंधक बनाकर रखे गए तीन सदस्य वापस आए हैं जो अपने साथ हुई अमानवीयता की कहानी बता रहे हैं। कहा कि जिन नेताओं पर अपहरण का आरोप लगा है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके। इसके बाद राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में विधायक सुरेन्द्र सिंह, विधायक संजय यादव, विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एसपी आवास पहुंच गए। यहां एसपी डॉ विपिन ताडा से मिलकर मांग की कि जिला पंचायत सदस्यों का अपरहण करने वाले पूर्व मंत्री समेत अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से सुप्रिया यादव और सपा से पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी उम्मीदवार हैं। नामांकन के बाद से ही दोनों खेमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा का आरोप है कि दो दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्यों को अन्यत्र रखा गया है। इसमें कईयों का अपहरण किया गया है। इसको लेकर दुबहड़, भीमपुरा, मनियर आदि थानों पर शिकायतें की गई हैं। वहीं, एसपी डॉ ताडा ने बताया कि बांसडीहरोड थाने पर एक जिला पंचायत सदस्य के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, दिनेश चौधरी व अमित यादव को आरोपित किया गया है। इसके अलावा कुछ शिकायतें और मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed