फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Morning fog and cold winds increased the chill

Ballia News: सुबह कोहरे संग ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 26 Dec 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Morning fog and cold winds increased the chill
बलिया। जिले में शुक्रवार को बदला-बदला रहा। सुबह कोहरा व सर्द हवाओं ने लोगों की ठिठुरना बढ़ा दी लेकिन दोपहर बाद खिली धूप से थोड़ी राहत मिल गई। इधर, एक दस दिनों से सर्द हवा चलने व सूर्यदेव का दर्शन न होने से लोग ठंड से कांप उठे थे। सुबह लोगों की नींद खुली तो कोहरा छाया रहा लेकिन दृश्यता 70 मीटर से ऊपर थी। वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति आगे बढ़ते रहे। सर्द हवा के कारण स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को घरों के अंदर रहने को मजबूर थे। दिन चढ़ने के साथ ही करीब 11.30 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली। सुबह का कोहरा खेती किसानी के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। वहीं बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। बुजुर्गों में सांस लेने में परेशानी और अस्थमा की शिकायतें आ रही हैं। बच्चों में सूखी खांसी और छाती जाम होने जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। इसके अलावा बीपी, शुगर, बदन दर्द, जोड़ों के दर्द, पुरानी चोट का दर्द और हृदय संबंधी मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह 8 से 10 किमी की रफ्तार से सर्द पछुआ हवा चलती रही। दोपहर बाद रफ्तार कुछ कम हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.50 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed