फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than half of gram panchayats command women's hands

आधे से अधिक ग्राम पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ

Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
More than half of gram panchayats command women's hands
बैरिया। विकास खंड बैरिया में इस बार आधे से अधिक ग्राम पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथों में है। कुल 30 प्रधान पदों के सापेक्ष 16 ग्राम पंचायतों में महिलाएं प्रधान बनी हैं। यही नहीं शिक्षा में भी नवनिर्वाचित पुरुष प्रधान के सापेक्ष महिला प्रधानों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे अधिक शिक्षा ग्रहण करने वाली महिला प्रधानों में टेंगरही ग्राम पंचायत की प्रधान रेशर सिंह पत्नी शुभम सिंह, गोपालपुर की प्रधान आशा देवी पत्नी सुनील कुमार राम, बैजनाथपुर की प्रधान संध्या यादव पत्नी यशवंत यादव ने स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है। जबकि ग्राम पंचायत अधिसिझुआ की प्रियंका प्रकाश पत्नी मनोज कुमार, कोटवां ग्राम पंचायत की वंदना गुप्ता पत्नी रौशन गुप्ता, नवकागांव की रजनी सिंह पत्नी रविप्रकाश सिंह, गंगापुर की प्रभावती देवी पत्नी प्रमोद यादव ने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। इसके अलावा मधुबनी की ममता देवी पत्नी अरुण यादव, उपाध्यापुर की ममता देवी पत्नी अमित कुमार गोंड, गोन्हियाछपरा की रितु सिंह पत्नी सत्येंद्र सिंह, करमानपुर की उर्मिला देवी पत्नी जनार्दन प्रसाद मौर्य ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण की है। जबकि दो महिला प्रधानों ने हाईस्कूल व तीन महिला प्रधानों ने प्राथमिकी शिक्षा ग्रहण की है। इसके सापेक्ष पुरुष ग्राम प्रधानों में श्रीकांतपुर से ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव, गोविंदपुर से अशोक कुमार पांडेय, विशुनपुरा से संजय कुमार चौधरी, बलिहार से चंद्रशेखर सिंह सहित कुल चार पुरुष प्रधानों ने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है। शेष तीन पुरुष ग्राम प्रधान इंटरमीडिएट, तीन ग्राम प्रधान हाईस्कूल व तीन ग्राम प्रधानों ने आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। कुल मिलाकर सभी ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों से आम लोग विकास के लिए काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं, अब देखना है कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत वासियों के उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलवाने की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। शासन से अनुमति मिलने पर शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
- अवधेश कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed