फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 50 villages not appearing on Bhulekh portal

Ballia News: भूलेख पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे 50 से अधिक गांव

Sun, 08 Jan 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
More than 50 villages not appearing on Bhulekh portal
बलिया। भूलेख पोर्टल पर जिले के 50 से अधिक गांव बीते एक सप्ताह से प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इसके कारण संबंधित गांवों के लोग परेशान हैं। ऑनलाइन खतौनी नहीं देख पाने के कारण किसानों को जानकारी के लिए तहसीलों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए भूलेख पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर किसान अपनी खतौनी को देख सकते हैं। इसके अलावा, कई कार्यों के लिए किसान पोर्टल से ही खतौनी निकाल कर अपना काम करते हैं लेकिन बीते एक सप्ताह से कई गांवों का नाम ही भूलेख पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते, जहां किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं, विभिन्न विभागों और बैंकों में किसानों की खतौनी सत्यापन करने में भी दिक्कत हो रही है। बतौर उदाहरण सोहांव ब्लॉक के भरौली गांव के किसानों की जमीन विजौरा खास और विजौरा गंगबरार मौजे में है। लेकिन इन दोनों राजस्व गांवों का नाम बीते एक सप्ताह से पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि केवल सदर तहसील के ही 50 से अधिक गांवों का नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इसके चलते किसानों को खतौनी के लिए तहसीलों का चक्कर काटना पड़ रहा है। भरौली के किसान सतीश कुमार, राकेश आदि ने बताया कि भूलेख पोर्टल पर कई राजस्व गांवों का नाम प्रदर्शित नहीं होने के कारण उन्हें बार-बार तहसील से खतौनी लेना पड़ रहा है।

ऐसे प्रदर्शित होते हैं खतौनी
भूलेख पोर्टल पर सबसे पहले जनपद चुनने का विकल्प होता है। इसके बाद तहसील और फिर राजस्व चुनने का विकल्प होता है। गांव के एक शब्द चुनते ही संबंधित तहसील के सभी चुने गए अक्षर वाले गांव प्रदर्शित होते हैं। लेकिन और शब्द के चुनने के बाद मात्र 13 गांव ही प्रदर्शित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed