फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 300 people are being issued e-challan every day for breaking rules.

Ballia News: नियम तोड़ने पर प्रतिदिन 300 से ज्यादा लोगों का कट रहा ई-चालान

Fri, 14 Nov 2025 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
More than 300 people are being issued e-challan every day for breaking rules.
बलिया। सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ रही है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए यातायात व परिवहन विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन इसका असर सड़क पर नहीं दिख रहा है। हाल यह है कि नियम तोड़ने पर प्रतिदिन तीन सौ से ज्यादा लोगों का ई-चालान कर रहा है।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही से जनवरी से अब तक 190 से अधिक मौत हो चुकी है। सड़कों पर प्रशासनिक लापरवाही से अनफिट वाहन फर्राटा भर रहे हैं। दुर्घटना होने पर कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार खानापूर्ति करते हैं। सड़कों पर उसका असर दिखाई नहीं पड़ता है। प्रशासनिक लापरवाही व यातायात सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों पर भी प्रश्न चिह्न लगा है। स्कूल-कालेजों की छुट्टी होने के बाद नियमों की अनदेखी में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। खुद जागरूक होकर भी सड़क दुर्घटना कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

यातायात नियमों की लापरवाही के कारण एक सप्ताह में तीन दोस्त सहित सात लोगों की असमय मौत हो चुकी है। रोज सड़के लाल हो रही है। कहने को जिले में 42 ब्लैक स्पाॅट है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा सुरक्षा के उपाय कई माह बाद भी नहीं किए गए हैं। शहर से सटे खोरीपाकड़ प्राइवेट वाहन स्टैंड से बक्सर, भरौली, बैरिया, सिकंदरपुर मार्ग पर अनफिट टैक्सी व जीप खुलेआम चल रही है। मानक से अधिक सवारियों को बैठाते हैं। शिकायतों के बावजूद इनपर कार्रवाई नहीं होती है। पुलिस प्रति रोज 300 से 400 वाहनों का ई-चालान काट रही है, लेकिन तुरंत पैसा जमा न करने के कारण लोग चालान को लेकर लापरवाह बने हैं। इनकी यह लापरवाही दुर्घटना होने के बाद भारी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed