फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 20 thousand heritage in the campaign

अभियान में 20 हजार से अधिक हुए वरासत

Sun, 28 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
More than 20 thousand heritage in the campaign
बलिया। शासन के निर्देश के क्रम में वरासत के लंबित मामलों को शत प्रतिशत निस्तारित करने के लिए 15 दिसंबर से चलाया जा रहा अभियान रविवार को पूरा हो गया। जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर राजस्व महकमे के सभी एसडीएम-तहसीलदार से लेकर कानूनगो-लेखपाल तक इस अभियान में जी-जान से लगे थे, जिसका सुखद परिणाम भी देखने को मिला है। इस अभियान में राजस्व व चकबंदी विभाग को मिलाकर करीब 20 हजार से अधिक वरासत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इस वरासत अभियान से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 20 हजार 55 वरासत के आवेदन आए, जिनका निस्तारण किया गया। इसके अलावा चकबन्दी विभाग व सर्वे विभाग ने भी करीब पांच सौ से अधिक वरासत इस अभियान के दौरान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आम जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत अभियान के तहत गांव-गांव में खतौनी पढ़ी गई, ताकि जिनकी वरासत छूटी हो उनका पता चल सके। साथ ही मौके पर ही उनके आवश्यक प्रपत्र लेकर ऑनलाइन आवेदन करवाकर उनकी वरासत दर्ज करने की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed