{"_id":"66ba870f3dda89ace70bf664","slug":"more-than-12-villages-are-in-danger-due-to-leakage-in-ts-bandhe-ballia-news-c-190-1-svns1007-120851-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: टीएस बंधे में रिसाव से 12 से ज्यादा गांवों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: टीएस बंधे में रिसाव से 12 से ज्यादा गांवों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
बांसडीह। विषौली गांव अंतर्गत हसनपुरा के पास सरयू नदी के टीएस बंधे में सोमवार को तड़के रिसाव की सूचना से 12 से ज्यादा गांवों पर खतरा मंडराने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हर घर जल योजना के तहत जेसीबी से बांध खोदकर डाले गए पाइप के कारण कटान हुआ है।
जानकारी होने पर कर्मचारियों के साथ पंहुचे बाढ़ विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय मिश्र ने गिट्टी व मिट्टी की भराई शुरू कराया। शाम तक कार्य को पूरा कर दिया गया। सरयू नदी लगातार चार दिनों से बढ़ाव पर हैं। रेंगहा व हसनपुरा के पास रविवार को पानी बंधे से दूर था, लेकिन रात में अचानक तेजी से पानी बंधा के पास आ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल निगम ने एक सप्ताह पहले हर घर नल योजना के तहत टीएस बंधा पाइप डाले गए थे। पाइप डालने के बाद अच्छी तरह से मिट्टी की भराई नहीं की गई थी। इससे पानी का रिसाव व कटान होने लगा। कटान से टीएस बंधा का एक तिहाई हिस्सा नदी के पानी में विलीन हो गया था। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने मिट्टी व खरपतवार बांस आदि से कटान रोकने का प्रयास किया गया था। चांदपुर, महाराजपुर से पहंुचे बाढ़ विभाग के कर्मचारियों ने कटान पर काबू पाया है। इस दौरान भाजपा नेता विश्राम सिंह, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी , तहसीलदार निखिल शुक्ल, लल्लन यादव, प्रभुनाथ गुप्ता आदि रहे।
000
विधायक ने लगाया लापरवाही का आरोप
बांसडीह टीएस बंधा के हसनपुरा में कटान स्थल पर सुबह पहुंची विधायक केतकी सिंह ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को पत्र भेजकर हर घर जल नल योजना के तहत जनपद में चल रहे कायोZं की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों से लगातार टीएस बंधा की निगरानी रखने के लिए कहा है। उन्होंने रेंगहा, विषौली, महाराजपुर, रामपुर नम्बरी आदि टीएस बंधा के गांवों का दौरा किया तथा लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
स्थिर हुआ सरयू का जलस्तर
बेल्थरारोड। लाल निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को स्थिर हो गया। पिछले तीन दिनों से जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने के बाद नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की शाम जलस्तर 64.49 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 64.01 मीटर से 48 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के बाद नदी की प्रकृति में स्थिरता आ गई। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में घटाव होने का पूर्वानुमान किया है।