फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 12 cattle died due to Abuja disease

अबूझ बीमारी से 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत

Sat, 08 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
More than 12 cattle died due to Abuja disease
दयाछपरा। अबूझ बीमारी के प्रकोप से अब तक एक दर्जनों से ज्यादा मवेशियों की असमय मौत से पशुपालकों में भय व्याप्त है। पशुपालकों ने बताया कि अचानक पशु के मुंह से लार गिरने लग रहा है। फिर पैर के खुर में लालिमा आ जाती है। 24 घंटे के दरम्यान पशु की मौत हो जा रही है।
विज्ञापन

अब तक दया छपरा निवासी कामेश्वर पांडेय की दो बछिया, चंद्रिका प्रसाद की दो बछिया, देवेंद्र कुशवाहा की एक बथिया, ब्रजेश पांडेय के एक बछिया, कामता पांडेय के एक बछिया, पंचानंद पांडेय दो बछिया, लकाठू वर्मा की एक भैंस और तीन बछिया, धुरेंध्र यादव, धूपन यादव, शैलेश पांडेय की एक बछिया समेत कुल 16 पशु बीमारी से काल कवलित हो चुके हैं। दर्जनों पशु अभी बीमारी के जद में हैं। पशुपालकों का कहना है कि इस बीमारी की पहचान जल्दी नहीं हो पा रही है। साथ ही कोई दवा काम नहीं कर रही है। पशु चिकित्साधिकारी सोनबरसा डा. ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि यह वायरल बीमारी है। ज्यादा नमी के कारण यह बीमारी फैल रही है। पशुपालकों को नमी से पशुओं को बचाना होगा। एक दूसरे के संपर्क में आने से भी इस रोग का फैलाव होता है। अगर थोड़े भी लक्षण दिखाई पड़े तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed