{"_id":"67a8e7c89ddecfc63f04c644","slug":"more-than-10000-farmers-have-registered-so-far-ballia-news-c-190-bal1001-133109-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब तक 10000 से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब तक 10000 से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
बलिया। मंडल में धान खरीद का लक्ष्य लगभग अब पूरा हो गया है। प्रशासनिक अमला गेहूं खरीद की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए गेहूं क्रय केंद्र का निर्धारण कर लिया गया है। आजमगढ़ मंडल के बलिया, मऊ व आजमगढ़ में 187 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती भी कर दी गई है। जिलों में खाद्य अधिकारी अपर जिलाधिकारी को बनाया गया है। इधर, किसान भी गेहूं बेचने के लिए पंजीयन व नवीनीकरण कराने में जुटे हैं।
अधिकतर किसान मोेबाइल एप व जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। मंडल में अभी तक 10562 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें सबसे अधिक बलिया के 4769 किसानों ने पंजीयन कराया है। वैसे गेहूं की फसल तैयार होने में अभी समय है। एक मार्च से क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। सरकार ने इस बार 150 रुपये अधिक कीमत तय की है। 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद के 24 से 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।
-- -- -- -
वर्जन--
मंडल में गेहूं खरीद के लिए पंजीयन की रफ्तार अच्छी है। किसानों की सुविधा के लिए किसान मित्र एप भी जारी किया गया है। मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जनसेवा केंद्र व केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है। - राजीव मिश्रा, संभागीय खाद्य नियंत्रक आजमगढ़
विज्ञापन
000
जिले का नाम-- -क्रय केंद्रों की संख्या
आजमगढ़-- -- -- -70
मऊ-- -- -50
बलिया-- -- 67
-- -- -- --
मंडल में सात जनवरी तक पंजीयन की स्थिति
आजमगढ़ - 3298
बलिया - 4769
मऊ - 2495
कुल योग -10562
-- -- -
विज्ञापन
अधिकतर किसान मोेबाइल एप व जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। मंडल में अभी तक 10562 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें सबसे अधिक बलिया के 4769 किसानों ने पंजीयन कराया है। वैसे गेहूं की फसल तैयार होने में अभी समय है। एक मार्च से क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। सरकार ने इस बार 150 रुपये अधिक कीमत तय की है। 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद के 24 से 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
मंडल में गेहूं खरीद के लिए पंजीयन की रफ्तार अच्छी है। किसानों की सुविधा के लिए किसान मित्र एप भी जारी किया गया है। मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जनसेवा केंद्र व केंद्र प्रभारियों से संपर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है। - राजीव मिश्रा, संभागीय खाद्य नियंत्रक आजमगढ़
विज्ञापन
000
जिले का नाम
आजमगढ़
मऊ
बलिया
मंडल में सात जनवरी तक पंजीयन की स्थिति
आजमगढ़ - 3298
बलिया - 4769
मऊ - 2495
कुल योग -10562