फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More price of gas cylinder sought from district officer, FIR

जनपदीय अधिकारी से मांगा गैस सिलिंडर का अधिक मूल्य, एफआईआर

Sat, 26 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
More price of gas cylinder sought from district officer, FIR
बलिया। जिले के गैस उपभोक्ताओं को अधिक कीमत पर कम गैस देने का मामला कोई नहीं है। मिलीभगत से यह कार्य चलता रहता है। जब वेंडर ने एक जनपद स्तरीय अधिकारी को ही अधिक मूल्य पर गैस देने की कोशिश की तो मामला उल्टा हो गया। जिला आपूर्ति अधिकारी ने नगर स्थित गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही कम वजन के 10 रसोई गैस सिलिंडरों को जब्त कर सुखपुरा पुलिस को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जनपद के गैस एजेंसियों पर घटतौली और और अधिक मूल्य वसूली से नागरिक बेहाल हैं। पर्ची पर वेंडर का मेहनताना दर्ज होने के बाद भी पर्ची से 40 से 50 रुपये की अधिक की वसूली की जाती है। एक जनपदीय अधिकारी को ही नगर के जापलिनगंज मोहल्ला स्थित वरदान गैस एजेंसी के वेंडर ने अधिक मूल्य पर सिलिंडर देने की कोशिश की। नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह के नेतृत्व जिला आपूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, बाटमाप विभाग के अधिकारियों ने गैस एजेंसी पर जाकर कई उपभोक्ताओं से पूछताछ की, जिनमें अधिकांश ने एजेंसी संचालक पर अधिक कीमत लेने का आरोप लगाया। टीम ने करनई स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर जाकर सिलिंडरों की तौल कराई, जिसमें करीब 10 सिलिंडरों में दो किग्रा कम वजन पाया गया। टीम ने सभी सिलिंडरों को जब्त करते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed