{"_id":"6021866e8ebc3ed1b168c702","slug":"moped-riding-husband-and-wife-injured-after-being-hit-by-truck-ballia-news-vns573600879","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार पति-पत्नी घायल
विज्ञापन

रेवती। थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मार्ग पर सोमवार को चौबेछपरा ढाला और लक्ष्मीपुर के बीच मोपेड पर सवार पति पत्नी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पत्नी को रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सहतवार थाना क्षेत्र के अलखदीयरी निवासी कन्हैया तुरहा (40) पत्नी पार्वती देवी (35) को मोपेड पर बैठाकर बैरिया की तरफ जा रहे थे। मोपेड सवार चौबेछपरा ढाला व लक्ष्मीपुर के बीच पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी सड़क पर बने गड्ढे से बचाव में ज्यों ही असंतुलित हुई कि पीछे से आ रही एक ट्रक की चपेट में आ गई और पति पत्नी घायल हो कर सड़क पर गिर गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां पत्नी की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।